|
टड़ियावां- मंगलवार की देर शाम पति देवर एवं बच्चों के साथ अपनी ननद के घर छह माह से रह रही महिला की आग से जलकर मौत हो गई।घटना के समय पति अपने पैतृक गाँव में था।वहीं देवर मौके पर था।जो बाहर से गेट बंद कर फरार हो गया।पुलिस ने ननद ममता की तहरीर पर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार हरिवंश निवासी पिपरी थाना रामकोट जिला सीतापुर का विवाह रमेश निवासी सैदापुर सरसई थाना मिश्रित जिला सीतापुर की बेटी गरिमाके साथ अरसा सात साल पूर्व हुआ था।लगभग छह माह से हरिवंश एवं छोटे भाई कुलदीप के साथ थाना क्षेत्र टड़ियावां के उनौती गाँव में अपनी बहन ममता के घर पर रह रहा था।बहन ममता अपने बच्चों के साथ हरदोई नघेटा में रह रही है।वहीं रहकर बच्चों को पढ़ा रही है। हरिवंश यहाँ रहकर उसके घर एवं खेती की देखभाल करता है।पति अपने गांव गया हुआ था।इसी बीच देर शाम यहाँ मौजूद देवर भाभी के बीच वाद विवाद व गाली गलौज हुआ।जिसके बाद गरिमा की घर के अंदर बरामदे में आग से जलकर मौत हो गई।वहीं देवर कुलदीप बाहर से गेट बन्द कर फरार हो गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक यादव एवं उपनिरीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया।वहीं खबर पाकर ननद ममता व पति एवं जेठ राकेश के साथ गाँव पहुँचे।
पति के अनुसार उसका एक साला पवन जेल में है।वहीं ससुर रमेश सीतापुर जिला अस्पताल में लाश वैन चलाता है।परिवार में अन्य कोई नहीं है।उसके छोटे भाई व पत्नी के बीच अक्सर वाद विवाद होता रहता था।उसके गाँव जाने के बाद भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसको लेकर उसकी पत्नी ने क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाकर जान दे दी। वहीं थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि मृतका के पिता को सूचना भेजी गई है। ननद ममता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
|
|
|