ससुराल में हुई पिटाई तो घर आकर दे दी जान, घर के अंदर युवक ने लगाई फांसी

पाली- शाहजहांपुर ससुराल में पत्नी को विदा कराने गए युवक की जमकर पिटाई कर दी।जिससे क्षुब्ध होकर घर आकर युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
 पाली थाना के राजपुर लभेरा निवासी मोहित दो दिन पहले शाहजहांपुर जनपद में अपनी ससुराल में पत्नी उमा को विदा कराने के लिए गया था। परिजनों के मुताबिक उमा कई महीने से मायके में रह रही थी।पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था।परिजनों का आरोप है मोहित जब पत्नी को विदा कराने पहुंचा। तो वहां पत्नी उमा,ससुर, वीरेंद्र, साढू संजय ने उसकी पिटाई कर दी।इसी बात से क्षुब्ध होकर मोहित घर आया और बिना किसी को कुछ बताए फांसी लगाकर जान दे दी। मोहित की 1 वर्ष पहले शादी हुई थी।