हरदोई- सांडी थाना क्षेत्र के कतलपुरवा गांव में एक युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। जिसको हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। जहां से उसे वापस जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी अंजना (19) पुत्री शिवकरन परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पांच दिन पूर्व उसने किसी आंतरिक बात से खफा होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बताते हैं कि रविवार को उसकी हालत में सुधार बताकर चिकित्सकों ने उसे वापस घर जाने को कहा। जिससे परिजन उसे निजी वाहन से घर ला रहे थे कि रास्ते में ही उसकी सांसे थम गई। हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका के परिवार में बहन रेखा, पूजा, संगीता व भाई विजय, रोहित, मां रानी बताई गई हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।