हरदोई- दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को दांपत्य जीवन से हटा देने की नियत से रोज मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पहली पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित थाने में मुकदमा ना दर्ज करने की शिकायत की और कि और कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ शौहर पर मुकदमा कायम किए जाने की मांग की।
थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम सभा राघोपुर निवासी चांदनी ने बताया कि उसके शौहर और परिवार वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं और जान माल की धमकी देते हुए घर से निकल जाने की बात कहते हैं पीड़िता चांदनी पुत्री अलीमुद्दीन ने यह भी कहा ट्यून के सोहर अपने 5 दोस्तों के साथ एक बार जब वह अपने मायके में थी तो जबरदस्ती घर में घुस कर के उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी शिकायत संबंधित थाने पर नहीं लिखी गई और जान माल की धमकी मिलने की वजह से पीड़ित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।