कौशाम्बी : उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Neet औऱ JEE की परीक्षा के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बीजेपी के फायर ब्राण्ड चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि फेसबुक और ट्विटर की राजनीति करने वाले हमेशा शिक्षा के प्रति युवाओं को गर्त में डालने वाले सपा नेता इन दिनों युवाओं को भी गुमराह करने के लिए संक्रमण का बहाना बता कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से कहना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंशा के अनुरूप लोगों को संक्रमण से बचाएंगे और युवाओं को रोजगार देने में भी सफल होंगे। जो ट्वीटर की राजनीति में अपने आप फेल हो गए। वह झूठी राजनीति को चमकाने के लिए युवाओं को गुमराह करना चाहते हैं। जिसमें उनकी दाल गलने वाली नही है।