पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत

साण्डी- नगर साण्डी के मोहल्ला पीरजादा साण्डी निवासी मोबीन खान (40) पुत्र नन्हें खान लकङी काटने का काम करता था । अचानक लकङी काटते समय मोबीन पेङ से गिर गया जिसे आनन फानन रानी साहिबा नर्सिंग होम हरदोई लाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

आज सुबह मोबीन साण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लौर मे पेड़ का कटान करने गया था । मोबीन पेङ पर चढ़कर पेङ की डाल काट रहा था कि अचानक पेङ से नीचे आ गिरा । जिसे आनन फानन ठेकेदार और साथी मजदूर हरदोई रानी साहिबा नर्सिंगहोम लेकर आये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया । मोबीन की तीन बेटियाँ व दो बेटे है जिसमें से बङी बेटी की अभी पिछले वर्ष शादी कर चुके थे अभी चार बच्चों की शादी करनी बाकी थी । परिवार के जीवन यापन का मोबीन ही अकेला सहारा था । छोटे छोटे बच्चों को रोता हुआ देखकर सभी की आँखें भर आती थीं । मोबीन दो भाइयों में छोटा था । मोबीन बङा ही मिलनसार था । मोबीन की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।