ब्लॉक में भा0 कि0 यू0 लोकतांत्रिक का किसानों गरीबो की मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन के क्रम मे शनिवार को महापंचायत की गई जिसमें हजारों किसानों ने हिस्सा लिया।
वहीँ किसानों के भय बस ब्लॉक में वीडियो सहित लगभग कर्मचारी नदारद रहे।संगठन की मुख्य मांग ब्लॉक में हुए स्ट्रीट लाइट क्रय घोटाले की जांच रही , जिसमे संगठन ने आरोप लगाया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 700-800 रुपये की स्ट्रीट लाइट लागने के बाद सचिव व प्रधानों ने 5500 रुपये तक का बिल लगाकर धन का बंदरबाट कर लिया है।उक्त के अलावा उ0प्र0 सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए कर्मचारी तैनाती स्थल पर न रुककर जिला स्तर पर ही अपना कार्यालय बनाये हुये है। पंचायत मे किसी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा ब्लॉक में अपात्रो को आवास दिए गए हैं जबकि पात्र परिवार योजना से कोषों दूर है। श्री सिंह ने कहा ब्लॉक मे सभी ग्रामपंचायतों में स्ट्रीट लाइट खरीद फरोख्त मे करोङो का घोटाला हुआ है । जिसकी 15 दिन मे जांच कराकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरप्रकाश उर्फ वीरू ने की जिसमे संगठन जिलाउपाध्यक्ष / प्रभारी हरदोई अतुल कुमार जी कर रहे सम्बोधित प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, का0 प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सहित कई पदाधिकारियो सहित हजारों किसान मौजूद रहे।