आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने शव का भरा पंचनामा 

                   शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए युवक चढ़ा था, अचानक किसी तरह से पेड़ से पैर फिसल गया।जिससे नीचे गिर कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
                    मामला कोतवाली देहात के पुसौरा गांव का है।गांव निवासी आदित्य शुक्रवार की सुबह घर में आम तोड़ने की बात कहकर निकला था। चाचा राजू के मुताबिक आदित्य पेड़ पर चढ़ गया अचानक किसी तरह से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरा। राजू उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक आदित्य दो भाइयों में छोटा था। मेहनत मजदूरी करके परिवार के आर्थिक पालन पोषण में सहयोग करता था।