हरदोई शहर में सियाराम गठबंधन धर्मशाला के निकट हुआ हादसा

बाइक से ग्राम विकास अधिकारी का फार्म ऑनलाइन करने के लिए निकला था 

               शहर में सर्कुलर रोड पर स्थित सिया राम गठबंधन धर्मशाला के निकट तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप डाला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
            कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुभाशंकर मिश्रा गुरुवार की शाम को बाइक से सर्कुलर रोड की ओर जा रहा था।  परिजनों के मुताबिक सुभा शंकर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर फार्म ऑनलाइन कराने के लिए बाइक से घर से निकला था। रास्ते में सिया राम गठबंधन धर्मशाला के निकट तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। जिससे सुभाशंकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसका दोस्त प्रदीप उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने सुभाशंकर को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक सुभा शंकर दो भाइयों में बड़ा था। वहीं पिकअप डाला मौके से फरार हो गया।