आंधी-पानी से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से लोगों को मिली राहत

             लगातार कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हरदोई के लोगों को बुधवार की दोपहर राहत महसूस हुई। दोपहर बाद आई तेज आंधी-पानी से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
        बुधवार को दोपहर निकली धूप ने सताना शुरू कर दिया। लोग परेशान थे कि दोपहर डेढ़ बजे बादल घिरने शुरू हो गए। दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई मौसम अच्चानक बदल गया धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई लोगो को जहा गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं हरदोई का मौसम भी खुशगवार हो गया। बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली पहले तेज आंधी आयी फिर गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम के बदलने से जहा लोगो ने राहत की सास ली वही लोग मौसम का आनंद लेते हुए दिखे , लोग भीगते नजर आए।