आशा बहू ने रोका सरकारी नल से पानी भरना, नल से निकाल लिए पुर्जे

हरदोई- एक दबंग आशाबहू ने लोगों को मुसीबत में डाल रखा है। आशाबहू ने सरकारी हैंडपंप से उसके पुर्जे निकाल लिए और लोगों को पानी भरने से मना कर रखा है जिससे परेशान लोगों ने एसपी से शिकायत की है।

        अहिरोरी विकास खंड के मंगलीपुरवा निवासी अरविंद कुमार समेत अन्य ग्रामीण एसपी आफिस पहुंचे और एक शिकायती पत्र देकर पुलिस को बताया कि उनके गांव की आशा बहू कमला व उसके पति काशीराम ने लोगों को सरकारी नल से पानी भरने से मना कर दिया।लेकिन जब लोग नही माने तो उसने अपने घर के सामने लगे इंडिया मार्का हैंडपम्प से उसके पुर्जे निकाल दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि आशा बहू कहती है कि उसके घर के सामने और उसकी जमीन पर लगे नल में वह किसी को पानी नही भरने देगी और लोगों को गाली गलौज करते हुए धमकाती है। आशा बहू से तंग लोगों ने मामले में पुलिस से हस्तक्षेप करने की मांग की है।