कछौना, हरदोई। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम देवनपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा इंड़िया मार्का हैंडपंप विगत एक माह से खराब पडा है। नौनिहालों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता हैं। वहीं शिक्षकों को पानी ग्राम देवनपुर से आता है।
विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान, सचिव व खण्ड विकास अधिकारी व उच्चाधिकारियों को इसके बारे में दर्जनों बार अवगत भी कराया है। समस्या का निराकरण न होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। परन्तु किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा है। उक्त विद्यालय में इंडिया मार्का हैंडपंप में समरसेबल भी लगा था। जिसकी समरसेबल मशीन छूटकर नीचे चली गई हैं। इंडिया मार्का नल की मशीन का ऊपरी भाग एक महीने से खुली पड़ी है। विद्यालय के पास से रेलवे ट्रैक गुजरा है। नौनिहाल रेलवे ट्रैक को पार करके पानी पीने के लिए बाहर जाते हैं। जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त मामले को लेकर खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया आप इस संबंध में सचिव व प्रधान को अवगत करा दीजिए या मुझे एक लिखित प्रार्थना पत्र दो तभी उक्त समस्या का निराकरण कर सकते हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता