असम में आई बाढ़ से लगभग डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर बोका खाट के पास वाहन की आवाजाही प्रभावित हुई है। सूत्रों ने बताया है कि राहत शिविरों में दस हजार से अधिक लोग आश्रय ले चुके हैं। राहत और बचाव उपायों के लिए कुछ स्थानों पर राज्य आपदा बल तैनात किए गए हैं। उधर, त्रिपुरा में भी बाढ़ की स्थिति लगातार गम्भीर बनी हुई है।