कार्ति चिदम्बरम के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में आज आरोप पत्र दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय ने एयरसेल-मैक्सिस धन-शोधन मामले में कार्ति चिदम्बरम के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में आज आरोप पत्र दाखिल किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रूबी अल्का गुप्ता ने कहा कि इस पर अगले महीने की चार तारीख को सुनवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप पत्र में चार अन्य लोगों के नाम भी लिये हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम के नाम का उल्लेख भी कई स्थानों पर आया है, लेकिन उन्‍हें आरोपी के रूप में नहीं दिखाया गया है। निदेशालय ने न्यायालय को बताया कि इस मामले में पूरक आरोप पत्र भी दाखिल किया जा सकता है।