सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष के बीच मंच पर ही हुई धक्का-मुक्की व गाली-गलौच

कछौना, हरदोई। कछौना में सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला जूही सिंह के समक्ष कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी, मनमुटाव खुलकर सामने आया।

संभावित प्रत्याशी पूनम सरोज द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व मुकुट पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से पहले प्रदेश सचिव शराफत अली का स्वागत किया गया। यह बाद जिला अध्यक्ष को नागवार गुजरी। इसी दौरान मंच पर ही दोनों के बीच कहासुनी व तू-तू-मै-मै के साथ धक्का-मुक्की होने गली। मामला लड़ाई-झगड़े पर पहुँच गया। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह कार्यक्रम से हटना नागवार समझा। इस कृत्य से कार्यकर्ताओं का उत्साह फीका पड़ गया। विपक्षी पार्टियों का कहना है सपा का असली चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया। जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाने व भविष्य के नेता की जमकर निंदा हो रही है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता