अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई द्वारा शनिवार को नगर के जूनियर हाई स्कूल स्थित शहीद स्तंभ पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम में भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला मीडिया प्रमुख शुभम शुक्ला ‘भगत’ ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 ई. को पंजाब (पाकिस्तान) के लायलपुर में हुआ था । भगत सिंह भारत के अग्रिम पङ्क्ति के क्रांतिकारी थे । पूर्व जिला एसएफडी प्रमुख अजय शुक्ला ने बताया कि आज के युवाओं को भगत सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत है । मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले भारत माँ के सपूत भगत सिंह को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा ।
स्टूडेंट्स फॉर सेवा जिला प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आज भी हर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य या साइंस जगत में ऐसे क्रांतिकारी जन्म लेते हैं जो भारत की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं । आज भारत को जरूरत है ऐसे देश भक्तो की जो पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ लड़ सके । देश को स्वच्छ रखने में सहयोग कर सकें । प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना साकार कर सकें ।
इस अवसर पर नगर मंत्री सुंदरम मिश्रा, योगेश विक्रम सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान तहसील संयोजक शिवम त्रिपाठी, सह तहसील संयोजक वैभव सिंह, तहसील खेल प्रमुख निशिष गुप्ता, तहसील मीडिया प्रमुख धीरज गुप्ता, पूर्व जिला खेल प्रमुख मुकेश सिंह, स्टूडेंट्स फॉर सेवा नगर प्रमुख नयन सिंह, श्यामजी पाण्डे, रोहित तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।