शिव यादव-
बिलग्राम- नगर के समाजसेवियों ने नेक पहल करते हुए भीषण सर्दी में बचाव हेतु गरीब व असहायों को निःशुल्क कंबल वितरित किए । जिसे पाकर ज़रूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर समाजसेवी आसिफ अली उर्फ शम्मू , अफसर अली, पूर्व चेयरमैन सईद अहमद अंसारी, डाक्टर मिट्ठु, सज्जाद हुसैन व अब्दुल फहीम आदि मौजूद रहे।