20 लीटर कच्ची शराब संग गिरिफ़्तार अभियुक्त का हुआ चालान

कौशांबी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में अवैध शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा पप्पू वर्मा पुत्र मिठाई लाल निवासी बरीपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया गया। अंबर ढाबा के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा अभियुक्त शराब बेचने की फिराक में कहीं जा रहा था। नवागत एसआई मनोज कुमार राय मय हमराही उसे तुरंत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के संग गिरफ्तार कर शराब अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को सौंप दिया। शराब कारोबारियों के विरुद्ध चौकी इंचार्ज द्वारा चलाए जा रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।

कौशांबी से ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट