अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

यश कुमार-


उन्नाव सदर में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने बड़ी मात्रा में रेक्टीफाइड स्पिरिट, होलो ग्राम व रैपर के साथ नकली देशी शराब के पौवा, खाली पौवा बरामद किए हैं । पुलिस ने तीन अभियुक्तों केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है ।