पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. आलोक सिंह

बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह के अनुज आलोक सिंह (प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक) 19 फ़रवरी को कार्यस्थल अलीगढ जाते हुए आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में गम्भीर चुटहिल हुए थे। कल वह एम्स (दिल्ली) में काल कवलित हो गए।

आलोक की पार्थिव देह कल देर रात पैतृक गांव देवमनपुर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों, रिश्तेदारों, गांव वालों की आंखें बरस पड़ीं। सुबह से लोग संवेदना जताने गांव पहुंचने लगे। दोपहर में आलोक गंगा किनारे मेंहदी घाट की रेती में विलीन हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दिवंगत आलोक को मुखाग्नि दी गई। अन्तिम संस्कार की रीति आशू और आलोक से छोटे भाई गौरव सिंह (आईएएस) ने पूरी की। इस दौरान वयोवृद्ध पिता शिवराज सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल) मानो पत्थर की मूरत हो गए।

आलोक को अन्तिम विदाई देने को जन सैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय महामन्त्री/जनपद प्रभारी नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, मिश्रिख सांसद अंजूबाला, सदर सांसद अंशुल वर्मा, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, सण्डीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ‘राजिया’, साण्डी विधायक प्रभाष कुमार, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, अनिल वर्मा, सतीश वर्मा व बृजेश वर्मा, मल्लावां पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल, एएसपी (पूर्वी) ज्ञानंजय सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राम बहादुर सिंह व राजीव रंजन मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, आज़ाद भदौरिया व अजीत सिंह बब्बन, जिला महामन्त्री रामचन्द्र सिंह राजपूत, कर्मवीर सिंह, राजेश अग्निहोत्री व जगन्नाथ राजवंशी, पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, पूर्व जिला महामन्त्री अशोक सिंह मुनौरापुर, वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला, पूर्व जिला मन्त्री सौरभ मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य समीर सिंह व पारुल दीक्षित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्दीप सिंह, राजाबक्स सिंह, प्रीतेश दीक्षित, नवल माहेश्वरी, प्रमेश अनिल तिवारी, अनुपम कुमार पाण्डेय, सूरज सिंह सोमवंशी, अनिल सिंह परसोला, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतेन्द्र वर्मा ‘जीतू’, ऐश्वर्य प्रताप सिंह खजुरहरा, सत्यम तिवारी, सत्यम सिंह कनौजिया, अंकित मिश्रा, अभिजीत सिंह, सजल मिश्रा, प्रियम मिश्रा, अमित गुप्ता, मदारी पासी मंच प्रमुख कमल वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, जूनियर शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष डॉ0 पंकज वर्मा, उपेन्द्र सिंह ‘उप्पू’, नीलेश, पत्रकार आमिर किरमानी, आलोक सिंह, बृजेश ‘कबीर’, अजयवीर सिंह व अभिनव द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने आलोक को नम आंखों से अन्तिम विदाई दी।


Courtsy- antardhwami