संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां पुल के पास एक अज्ञात युवक को घायल अवस्था मे पाया गया था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेन्स के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा था। जिला अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक के पास ऐसा कुछ नही मिला जिससे उसकी पहचान हो जाती। युवक की जेब से 200 रुपये निकले है। युवक कहाँ का था यहा कैसे पहुंचा और कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी नही लग सकी है।शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया है।