पिहानी ब्लाक में गरीबों के साथ नाइंसाफी की बात सामने आई है । सोशल मीडिया में फैले एक वीडियो में
गरीब किसान Ado पंचायत पिहानी मेवाराम पर 20000 रूपये मांगने का आरोप लगाते कह रहा है कि ADO काा कहना है कि दूसरी क़िस्त चाहिए तो घूस देनी पड़ेगी ।
आपको बता दे कि पिहानी विकास खंड के ग्राम कोटरा के रहने बाले बालकराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी होने पर आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ
जिससे वह काफी खुश थे । सोचा था अब जल्द ही परिवार के रहने के लिए छत का इंतजाम हो जाएगा । पर उन्हें क्या पता था कि अभी इसमें भी बड़ी अड़चने आने वाली हैं ?
तमाम झंझटो से निबटने के बाद मामला ado पंचायत पिहानी मेवाराम के पास पहुँचा तो उन्होंने लाभार्थी बालकराम से बीस हजार रुपये की मांग की और कहा कि पैसे न देने पर आवास का लाभ नहीं मिल सकेगा । जो मिल गया है उसकी भी रिकवरी करा ली जाएगी ।
बालकराम का कहना है कि ado पंचायत मेवाराम कहते है कहीं से धन लेकर आप पूरा मकान बना लो बाद में आवास की दूसरी क़िस्त भेज दी जाएगी । लाभार्थी बालकराम का कहना है कि अगर मेरे पास पैसे होते तो न जाने कब का हमने अपना घर बना लिया होता । जब पैसे ही नही है तो घर कहाँ से बना ले । मेवाराम ने दूसरी क़िस्त भेजने की बात लगभग 50 दिन पहले कही थी लेकिन अभी तक लाभार्थी के खाते में दूसरी क़िस्त नहीं पहुंची है ।
मामला किसान नेता राहुल मिश्रा के संज्ञान में आने पर उन्होंने ADO की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों को सही ढंग से किसानों तक यह घूसखोर अधिकारी कर्मचारी पहुँचने ही नहीं दे रहे हैं । न जाने कितने लोग ऐसे ही घूसखोर अधिकारियों के चुंगल में फंसे है । राहुल मिश्रा ने कहा कि जल्द से जल्द अगर ऐसे पात्र लाभार्थियों को योजना का नहीं मिला तो पिहानी ब्लाक पर अनिश्चितकालीन धरने के साथ पंचायत की जाएगी और घूसखोर अधिकारियों व कर्मचारियों को सबक सिखाने का काम किया जाएगा ।