प्रधानमंत्री आवास का छज्जा गिरने से किशोर की मौत, आवास के ऊपर बन रहा था शौचालय

                हरदोई- सण्डीला में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर बन रहे शौचालय के कारण आवास का छज्जा गिरने से किअहोर की उसके मलबे में दबकर मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
                सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के जामू गांव में प्रधानमंत्री आवास का छज्जा गिरने से किशोर की उसके मलबे के नीचे दबकर उस समय मौत हो गयी जब आवास के ऊपर शौचालय बन रहा था।जामू निवासी राम सागर पुत्र मोहन का प्रधानमंत्री आवास बन चुका था उसके ऊपर शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था। राम सागर के भाई राम सेवक की स्लेप पड़ने की तैयारी चल रही थी। इसी के तीसरे भाई राम सिंह का पुत्र नागेंद्र (15) इसी आवास में काम कर रहा था।इस दौरान नागेन्द्र के पिता राम सिंह भी स्लेब डलवाने जा रहा रहे थे।
                 उन्होंने मदद के लिए साथ मे चलने के लिए नागेंद्र को बुलाया। नागेंद्र जैसे ही आवास से निकला आवास पर बन रहा शौचालय छज्जे सहित गिर गया जिससे मलवे में दबकर उसकी मौत हो गयी। राम सिंह के अब तीन पुत्र अवधेश,महेंद्र व शैलेन्द्र बचे है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।