लखनवी तहजीब को और ऊपर ले जाते हुए श्रीमद्भगवद्गीता गायन में मंडल स्तर पर आफरीन रउफ अव्वल

जाति और धर्म के अंगारे केवल राजनीतिक रणक्षेत्र में ही दीखते हैं । यही राजनीति अनेकानेक प्रकार से हिन्दुस्तानी समरसता को जलाया करती है । लखनवी तहजीब को और ऊपर ले जाते हुए लखनऊ में श्रीमद्भगवद्गीता गायन प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर पहला स्थान आफरीन रउफ ने प्राप्त किया है । आफरीन, लखनऊ के म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा है । वह इंटरमीडिएट कर रही है । मालूम हो कि इस समय श्रीमद्भगवद्गीता रहस्य पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर को प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगे ।