टक्कर लगने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

पिहानी- क्षेत्र ग्राम गदनहिया मजरा करीमनगर निवासी राजीव कुमार ने कोतवाली पिहानी में शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि बीते सात दिसम्बर को उसके पिता सिरदार जब ग्राम कुइयां से साइकिल द्वारा खाद लेकर वापस गांव आ रहे थे तो गदनहिया मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही मारुति वैन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता सिरदार गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों से सूचना पाकर  एम्बुलेन्स वहां पहुंची और सिरदार को सीएचसी पिहानी ले जाया गया। हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी वृद्ध को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बलरामपुर हॉस्पिटल में बुधवार को सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान वृद्ध सिरदार की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।