एक युवक की जान झोलाछाप चिकित्सक के कारण चली गयी।बुखार से पीड़ित युवक को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया और जब उसकी हालत बिगड़ गयी तो अपने दवाखाने से भगा दिया।लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गयी।झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
मामला हरदोई के बेहटागोकुल थाना इलाके का है।यहां के कोठिला सरैयां निवासी उपेंद्र तिवारी 22 वर्ष पुत्र ललित तिवारी को दो दिन पहले बुखार आया था।बुखार की दवा लेने के लिए वह अपने ही गांव के झोलाछाप चिकित्सक निमित के पास गया।बताया जाता है कि उसने उनको दवा दी और दूसरे दिन आने को कहा।दूसरे दिन जब वह पहुंचा तो एक इंजेक्शन लगा दिया।इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ी तो उसे भगा दिया।
पिता ललित तिवारी ने बताया कि जब तबियत ज्यादा बिगड़ गयी तो परिजनों ने तुरंत शाहाबाद दिखाया जहां डॉक्टर ने जबाब दे दिया और उसे हरदोई के एक निजी नर्सिग होम में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया रास्ते मे उनकी मौत हो गयी।इस मामले में झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध युवक के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और शव का पोस्ट मार्टम कराया गया।