हरदोई के पिहानी में 17 नवम्बर 2017 की मध्य रात्रि के करीब घर के बाहर सो रहे लल्ला सिंह (60) की गोली मारकर ह्त्या के मामले का खुलासा एसओ पिहानी श्यामबाबू शुक्ल ने करते हुए हत्या में मृतक के भांजे व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।लल्ला सिंह की हत्या के मामले में उसके पुत्र ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध ह्त्या का मुकदमा दर्ज कराया था और मामले की पुलिस जांच कर रही थी।
बतादें कि मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके का है।ग्राम पंडरवा किला निवासी लल्ला सिंह (60) पुत्र अर्जुन सिंह की 17 नवम्बर की रात 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर ह्त्या कर दी थी।उनके पुत्र ओमकार सिंह के अनुसार पिता हमेशा की तरह घर के बाहर बने बरामदे में सो रहे थे लेकिन जब फायर की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर निकल कर आया तो देखा की पिता के कूल्हे के पास फायर मारी गयी थी और वह लहुलुहान तडप रहे थे जिसके बाद वह तत्काल पिहानी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया जँहा से हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया और वंहा से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रिफर किया गया उनको ले जाते वक़्त संडीला के पास उनकी मौत हो गयी थी।इधर पुलिस ने पहले मामला पुत्र ओंकार सिंह की तहरीर पर जान लेवा हमला की धाराओ में मामला दर्ज किया लेकिन लल्ला सिंह की मौत होने के बाद हत्या में तरमीम कर दिया गया | घटना के पीछे क्या था इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने छानबीन शुरू की थी।
पुलिस जांच के दौरान पता चला की मृतक के भांजे श्यामल सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र शिवराम ने अपने साथी हरिकुमार सिंह पुत्र फत्ते सिंह निवासी ग्राम पंडरवा थाना पिहानी ने ही व्रद्ध की गोली मारकर हत्या की थी।पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो दोनों टूट गए और पूरी कहानी बता दी।गिरफ्तार किए गए दोनों ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक 12 बोर बंदूक व एक कारतूस भी बरामद करा दी।पुलिस ने जब पूछताछ की तो हत्या का काऱण चौंकाने वाला निकला।थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल के मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक ने उसके खिलाफ चोरी का झूठा मुकदमा लिखवा दिया था इसी बात की वह रंजिश मानता था और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एक अभियुक्त आनंद सिंह पुत्र मनोज सिंह फरार है।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।