मल्लावां– दरवाजे के सामने लगा खड़ंजा उखाड़कर नाली बना देने का विरोध करने पर प्रधान सहित पांच लोगों ने घर पर चढ़कर पांच लोगों को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बीकापुर निवासी गोबिंद पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके दरवाजे पर खड़ंजा लगा था । जिसको ग्राम प्रधान गुड्डू पुत्र इंद्रपाल , वीरेश पुत्र रामदेव , मुकेश पुत्र रामकिशन , लेखराज पुत्र ताराचंद्र , सन्नी पुत्र ताराचंद्र मिलकर घर के सामने लगा खड़ंजा जबरन उखड़कर नाली खोद दी । जिसका उसने विरोध किया । इसी बात की रंजिश के चलते शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे आरोपी शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे । जिसपर उसने विरोध किया । तो सभी लोग लाठी डंडो से उसको मारने पीटने लगे । चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवार की गीता पत्नी रामगोपाल , प्रीती वर्मा पत्नी गोबिंद , वैष्णवी पुत्री गोबिंद बचाने लगे । तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया । पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलो को सीचसी में भर्ती कराया है ।