● अखिल भारतीय वीडियो कवि सम्मेलन,पर्यावरण रक्षक सम्मान 2021 साहित्य दर्शन ई पत्रिका के पर्यावरण दिवस विशेषांक का विमोचन
भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित एवं मीडिया प्रभारी भंवर सिंह कुशवाह ने बताया कि शनिवार को प्रथम सत्र में प्रार्थना सभा मे परिषद के सदस्यो ने ईश वन्दना की । प्रथम पूज्य गणेश व माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम शुरू किए।
प्रातः 9 बजे से अखिल भारतीत ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें 18 रचनाकारों ने वीडियो में प्रस्तुति दी जो पर्यावरण जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देती है। विभिन्न प्रदेशों के रचनाकारों ने कविता गीत मुक्तक दोहों छंदों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के सुप्रसिद्ध गीतकार राकेश थावरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र आचार्य ,विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता दुबे राकेश शर्मा विशेष सानिध्य विनोद शर्मा वेणु भँवर सिंह कुशवाह रहे। सभी रचनाकारों को पर्यावरण रक्षक सम्मान 2021 से परिषद के अध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने ऑनलाइन सम्मानित किया।
इस अवसर पर परिषद द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02,अंक 25,पर्यावरण दिवस विशेषांक का विमोचन मुख्य अतिथि राकेश थावरिया ने किया। इस विशेष अंक में 29 रचनाकारों की पर्यावरण विषय आधारित सचित्र रचनाएं मल्टीकलर में प्रकाशित की गई है।