रानीगंज (अररिया)- आज रानीगंज स्थित सर्चलाइट शिक्षण केंद्र के प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पटना की साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था “नये पल्लव” द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश भर के करीब साठ कवियों ने हिस्सा लिया। सभी कवियों ने अपनी कविता-पाठ से लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर 40 कवियों को “नए पल्लव गौरव सम्मान” और 20 कवियों को “सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नये पल्लव के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक राजीव मणि ने बताया कि नये पल्लव का उद्देश्य नवोदित साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के पटल पर एक विस्तृत कैनवास मुहैया कराना है। साथ ही स्कूली बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि उत्पन्न कर उन्हें साहित्य से जोड़ना है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उद्देश्य भी बड़े कवियों के साथ-साथ नवोदित एवं बाल कवियों को मंच देना था।
मंच का संचालन अजय कुमार झा एवं राहुल वर्मा ‘अश्क’ ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार झा ‘मनहरण’, सदानन्द सुमन, बसंत कुमार राय, कुमारी स्मृति, प्रीति भारती, रणजीत कुमार दास, डॉ अशोक कुमार आलोक, सुरेन्द्र भारती, कुमारी अर्चना, पूजा भारती, स्नेहा किरण, आलोक कु० माल्लिक, अनुपम आनंद, साजिद इकबाल ‘गौहर’, दीपांकर गुप्ता, लाडली सिंह, प्रिया सिन्हा, आयूष कश्यप, दानिश सहित दर्जनों कवियों ने कविता पाठ कर सब को आनंदित कर खूब वाहवाही लूटी कार्यक्रम का उद्घाटन भोला पंडित ‘प्रणयी’ लंबोदर झा रमेश ठाकुर, चंद्रकिशोर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन पावक, सूरज गोप, तरुण सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।