कछौना (हरदोई)- एक लेखपाल पर खतौनी चढ़ाने में दो हजार रुपये लेकर अब अतिरिक्त दस हजार रुपये मांगने के मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
जन सुनवाई के माध्यम से जिलाधिकारी से की गई शिकायत में निर्मल अग्निहोत्री निवासी गैसिंहपुर ने कहा है कि गांव में उनकी पुस्तैनी जमीन जिसका गाटा संख्या 69 है उसकी खतौनी निकल रही थी लेकिन लेखपाल रामबिलास निवासी सत्तारखेडा ने जानबूझकर कर खतौनी से यह गाटा संख्या हटा दी नही चढ़ाई। जब मामले की जानकारी हुई तो लेखपाल के पास सम्पर्क किया गया। आरोप है कि लेखपाल ने 2 हजार रुपये की मांग की जो रुपये कई लोगों के बीच लेखपाल को दे दिए गए लेकिन फिर भी गाटा संख्या नही चढ़ा। कई बार बुलाने के बावजूद काम नही किया गया। अब लेखपाल का स्थानांतरण अन्यत्र स्थान पर हो गया है तो अब लेखपाल 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि लेखपाल अब वही काम के लिए रुपये मांग रहा है। मामले में कार्यवाई की मांग की गई है।