समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने बनारस विश्वविद्यालय, आगरा विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली कराने के लिए जिस प्रकार छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और साथ ही उनके ऊपर गंभीर धाराओं का मुकदमा दर्ज करा कर जेल में जेल भेजा जा रहा है उसकी निंदा की।
प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि जिस तरीके से सरकार, अधिकारी व पुलिस प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं पर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है सरकार व प्रशासन द्वारा छात्र और छात्राओं पर उत्पीड़न तुरंत बंद किया जाए। वरना हम समाजवादी लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे और सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिस तरीके से पिछले कई दिनों से लगातार विश्वविद्यालयों में छात्र- छात्राओं पर लाठीचार्ज कर उनको जेल भेजने का काम यह सरकार कर जिससे उत्तर प्रदेश के ही नहीं देश के छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। आखिर ये सरकार क्या चाहती है कभी बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, कभी रोजगार मांगने आए लोगों पर लाठीचार्ज, शिक्षकों पर लाठीचार्ज और अब छात्र छात्राओं पर भी लाठीचार्ज करती हैं।कहाकि एक तरफ देश के गृहमंत्री कश्मीर के 6,000 पत्थरबाजों को माफी दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार देश के भविष्य छात्र छात्राओं पर लाठी बजाई जा रही है कितनी निंदा की बात है।