नायब तहसीलदार पर पुजारियों को अपमानित करने का आरोप, सदर तहसीलदार आवास परिसर में है मंदिर

डीएम से मिले पुजारियों ने लगाई कार्यवाई की गुहार, एसडीएम बिलग्राम को सौंपी गई मामले की जांच

         हरदोई- मां पीताम्बरा मंदिर के आचार्यों ने नायब तहसीलदार बिलग्राम पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।डीएम ने मामले की जांच एसडीएम बिलग्राम को सौंपी है।
          डीएम से मिलने आये पुजारियों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि तहसीलदार सदर आवास परिसर में मां पीताम्बरा देवी व शिव मंदिर स्थित हैं। जहां प्रत्येक दिन आचार्यों द्वारा भजन-कीर्तन किये जाते हैं।आरोप है कि बीते 22 सितंबर को करीब 8 बजे आरती के उपरांत नायब तहसीलदार बिलग्राम नितिन राजपूत ने सभी आचार्यों को आवास के अंदर बुलाया और गाली-गलौज करने लगे। शराब के नशे में उन्होंने आचार्यों को अपमानित कर जेल में डलवाने की धमकी भी दी। जिसके बाद आचार्यों ने यूपी100 नंबर पुलिस व कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त अधिकारी से बातचीत करने का प्रयास किया किन्तु उन्होंने गेट नही खोला। हालांकि पुलिस ने मदद भरोसा दिलाया।
         आचार्यों ने नायाब तहसीलदार पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है और जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की है।जिसके बाद मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। इस हादसे में आचार्यों में काफी रोष देखने को मिला।जानकारी करने पर पता चला है कि नायब तहसीलदार बिलग्राम नितिन सिंह अपने आवास पर न रहकर लंबे समय से तहसीलदार सदर के आवास पर कब्जा कर रह रहे हैं। महकमे में अच्छी पहुंच के चलते उनसे कोई विरोध नही लेता।हालांकि एडीएम संजय सिंह ने कहाकि मामले की जांच एसडीएम बिलग्राम को दी गयी है जांच आने के बाद कार्यवाई की जाएगी।