हरदोई पहुंचे समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंडल प्रभारी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

लोहिया के आदर्शों से भटक गई है सपा : फरहत खान

           हरदोई- बरेली जाते समय डाक बंगले में रुके समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बरेली मंडल के प्रभारी फरहत हसन खान ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा जहां मुलायम का सम्मान नहीं समाजवादियों के सम्मान नहीं ऐसी सपा रास्ते से भटक गई है।उन्होंने कहाकि यूपी में लोग बदलाव चाहते हैं और बदलाव की बयार बह रही है।
         बरेली जाते समय हरदोई के डाक बंगले में रुके मंडल प्रभारी ने कहा सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव जहां जा रहे हैं लोग जुट रहे हैं क्योंकि हर जगह शिवपाल यादव के लोग हैं।कहाकि लोग इसलिए उनके साथ जुट रहे है क्योंकि 30 साल का शिवपाल यादव का संगठन का अनुभव है।कहाकि इसी अनुभव की वजह के चलते 2 माह में वह पूरे प्रदेश में संगठन को खड़ा कर देंगे और जल्द ही पूरे प्रदेश में समाजवादी सेकुलर मोर्चा का संगठन होगा।
      उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी में मुलायम का ही सम्मान नहीं हो रहा था।आज जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सामने आया है तो सपा ने मुलायम का सम्मान बढ़ाया है और अब मुलायम का चेहरा सामने आ रहा है जिसकी खुशी है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और आने वाले 2022 के चुनाव में यूपी में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की सरकार बनाने के लिए पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा।
           एक सवाल के जवाब में कहाकी गठबंधन क्या महा गठबंधन उन्होंने 2016 में तैयार किया था।सभी ने देखा था विभिन्न पार्टियों के लोग एक ही मंच पर थे कहाकि आज प्रदेश के साथ साथ देश में सेकुलर लोगों के लिए वह गठबंधन की बात करते हैं।जब वह खुद सेक्युलर की उत्पत्ति हैं तो ऐसे में सेकुलर सामाजिक विचार धारा के मुलायम,चौधरी चरण सिंह गांधी विचार धारा अंबेडकर विचारधारा के लोगों को आगे आकर काम करना होगा।उन्होंने भरोसा जताया आने वाले चुनावों में सेक्युलर मोर्चा सफल होगा।