गैस एजेंसी के कैशियर की हत्या व लूट के विरोध में की बन्दी, दिया ज्ञापन

        हरदोई-लखनऊ में एक गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मारकर हत्या व लूट के विरोध में हरदोई के गैस एजेंसियों के स्वामियों में आक्रोश है और घटना को लेकर विरोध जताते हुए एक ज्ञापन दिया।
      हरदोई एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के तत्वावधान में हरदोई में गैस एजेंसी वितरकों ने दुकान बंद रखी और घटना का विरोध दर्ज कराया।बतादें की लखनऊ में मेसर्स बिहारी गैस सर्विस के कैशियर श्याम सिंह की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी इसको लेकर आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के आहवान पर सामूहिक हड़ताल की गई।अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने डीएम को सम्बोधित दिए ज्ञापन में कहाकि गैस वितरकों के गोदामों में लूट व चोरी की घटनाओं से हड़कम्प है ऐसे में गोदामो व कर्मियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।