स्थानीय बालामऊ जंक्शन के देवगनपुर रेलवे क्रासिंग के पास बीते 13 नवंबर को बरामद एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है। युवक की फोटो देख कर माता पिता ने पहचान करते हुए अपनी बहू समेत 4 पर हत्या का आरोप भी लगाया है। कस्बे के निकट ग्राम कीरत पुर निवासी कन्हई ने स्थानीय कोतवाली पहुंचे। यहाँ 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की फोटो देख अपने पुत्र रामचंद्र के रूप में शिनाख्त करते हुए कन्हई ने बताया कि वह बीते कई दिनों से अपने बेटे की तलाश में भटक रहा था। यहाँ अपनी पत्नी संग आये वृद्ध कन्हई पुत्र ब्रजलाल ने बताया कि बीते 13 नवंबर को उसका पुत्र रामचंद्र अपनी ससुराल ग्राम उसरहा जाने को घर से निकला था। उसके बाद वह घर नही पहुंचा। काफी तलाश के बाद उसने जब 15 नवंबर को स्थानीय कोतवाली पर अपने पुत्र की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने उसकी नही सुनी। साथ ही आरोप है कि इलाकाई पुलिस ने रखे हुए शव को भी नही दिखाया। उसके पुत्र का अज्ञात में गई पोस्टमार्टम करवाकर शव का पुलिस ने ही अंतिम संस्कार करवा दिया। पिता कन्हई के अनुसार उसके पुत्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। अब कन्हई ने अपने पुत्र रामचंद्र की हत्या का आरोप अपनी बहू अर्चना सहित 4 लोंगो के विरुद्ध लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगायी है।
Related Articles
ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप
February 21, 2018
0
पति को लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी ने भाई के साथ उतारा मौत के घाट
January 3, 2021
0
कुष्ठरोग पीड़िता की मौत ग्रामीणों ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
November 21, 2017
0