हरदोई थाना पिहानी के गांव दानपुर मजरा रसूलपुर की रहने वाली विमला देवी पत्नी स्वर्गीय कमलेश कुमार ने आज SP को पुत्र की हत्या की शिकायत हेतु दिए प्रार्थना पत्र दिया । विमला देवी के साथ गांव के तमाम लोग मौजूद रहे ।
विमला देवी ने रानू दीक्षित पुत्र कमलेश दीक्षित व अमरीश पुत्र सुखपाल निवासी अन्दा इब्राहिमपुर थाना पिहानी पर अपने पुत्र के अपहरण व हत्या का आरोप लगाया । कहा कि 4 दिन पूर्व सतीश के साथ इन्हीं लोगों की मारपीट हुई थी । बताया कि वह चौकी में शिकायत करने गया था और वह राह से ही गायब हो गया । FIR के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । दूसरे दिन थाना सलीमपुर पटना से सूचना मिली सतीश की डेड बॉडी परिवारीजन ले जायें । सतीश की मां ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है ।