5994 ग़रीबों को दीपावली में मिलेगा आवास का तोहफा

सिराथू, कौशांबी : गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को एक कदम पक्के आवास का तोहफा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार दिवाली से पहले देगी। योजना में ब्लॉक वार लोगों को आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना सूची के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5994 पात्र लोगों को आवास का लाभ दीपावली से पहले मिलेगा। योजना के अंतर्गत चायल विकासखंड में 248, कडा विकासखंड में 814, कौशांबी विकासखंड में 941, मंझनपुर विकासखंड में 827, मूरतगंज विकासखंड में 523, नेवादा विकासखंड में 1106, सरसवां विकास खण्ड में 627, सिराथू विकास खंड में 868 आवास पात्र लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। आवास निर्माण में 90 दिन का लाभार्थी को ऐसा भी मिलेगा आवास निर्माण में किसी प्रकार की सुविधा शुल्क मांगने पर जिला अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं । वहीं पर 175 पात्र लोगों को आवास सही कर भी किए गए हैं । 23 अक्टूबर से योजना का शुभारंभ करके लाभार्थी के खाते में प्रथम किस्त 50,000 बैंक में भेज दी जाएगी ।