वृक्षारोपण कर ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत ग्रामीणों ने मनाई अम्बेडकर जयंती

कछौना(हरदोई): बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 127वीं जयंती को वन विभाग ने पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश देकर मनाई। वन विभाग कछौना के ग्रामसभा लोन्हारा के मजरा पकरिया ऊसर में ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रिजवान अली खान द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालकर ग्रामीणों को संबोधित किया व पौधा लगाकर छात्रों व ग्रामीणों के मन में पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा किया। पर्यावरण संरक्षण की आधुनिक परिवेश में बहुत आवश्यकता है। प्राकृतिक हमारी सबसे अच्छी दोस्त है। मानव जीवन को बचाने के लिए प्रकृति को बचाएं। अंबेडकर जयंती को एक नए तरीके से मना कर मिसाल पेश की। प्रत्येक ग्रामीण को जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण रामनरेश, जगजीवन, मोहित सिंह, टीकाराम आदि ग्रामीण मौजूद थे।


रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता