*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लोअर -पीसीएस- 2015 परीक्षा में *आबकारी निरीक्षक* पद पर चयनित होकर ग्राम तेरवा दहिगवाँ निवासी सुमित सिंह ‘ईशू’ ने अपने गाँव के साथ-साथ अपने जनपद का नाम रोशन किया है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले श्री सुमित सिंह ने परीक्षा की तैयारी अपने घर पर रहकर ही की। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा जी, नानी जी, गुरुजनों व मित्रगणों को देते हैं। इन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पी०बी०आर० इंटर कॉलेज से व बीटेक की शिक्षा फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रायबरेली से ग्रहण की।
रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता