भवानीमंडी:- (राजेश पुरोहित)
देश की ख्यातिनाम बाल अभिनेत्री वान्या सिंह ने 1 जून को दिल्ली स्थित अपने आवास पर सादे समारोह में अपने परिवार व उनके विद्यालय की कि छात्राओं के साथ जन्म दिन मनाया।
वान्या ने बताया कि मुझे उस समय बहुत खुशी हुई जब साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र समाचार संगम में मेरी कामयाबी की स्टोरी पब्लिश की सूचना दी।
वान्या ने 13 वर्ष पूर्ण कर चौदहवें वर्ष में प्रवेश किया है। उन्हें परिवार के सभी सदस्यों का ढेर सारा प्यार दुलार आशीर्वाद मिला। उनके पिता रंजीत सिंह व माता कंचन सिंह ने उन्हें आशीर्वाद दिए। दादा शशि कुमार दादी उषा सिंह ने उनकी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।