हरदोई के कुरसठ में घर से नाराज होकर गयी एक किशोरी को पुलिस ने करीब 37 दिन बाद गाजियाबाद से बरामद किया है।पुलिस के अनुसार किशोरी के न्यायालय में बयान के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में देने की कार्यवाही की जाएगी।
हरदोई जिले के थाना माधोगंज के कुरसठ इलाके की रहने वाली एक किशोरी अर्पिता पुत्री राज कुमार जो कान्वेंट की कक्षा दस की छात्रा भी है अपने परिजनों के व्यवहार से प्रताड़ित होकर नाराज होकर 13 मार्च को घर छोड़कर चली गई थी।परिजनों ने थाना माधोगंज पर अपनी लड़की की गुमशुदी की रिपोर्ट 14 मार्च को दर्ज कराइ थी। काफी खोजवीन के बाद भी अर्पिता का कहीं कोई सुराग या पता नहीं लग रहा था।आखिरकार करीबन 37 दिन बाद अर्पिता को पुलिस ने गाजियाबाद से खोज लिया।किशोरी गाजियाबाद में एक बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर रह रही थी।
अर्पिता की माने तो वो अपने घर वालो की प्रताड़ना से पीड़ित होकर घर छोड़ कर अपनी नानी के यहाँ दिल्ली के लिए गई थी लेकिन गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला मिल गई जिसने उसको अपने घर में पनाह दी और कहा की जब तक चाहे इस घर में रह सकती है।हालांकि किशोरी के सकुशल मिलने से परिजन भी खुश है।मामले में अपर पुलिसअधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने कहा इस लड़की का 164 का बयांन अदालत में कराया जायेगा और उसके बाद लड़की जहाँ जाना चाहती है उसको वही भेज दिया जायेगा बाकी पुलिस अपनी जांच करेगी जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी ही कार्यवाही की जाएगी।।