ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर दी दस्तक कहा साहब पक्के घर वालों को भी प्रधान ने दिए आवास

      हरदोई पात्रता की शर्तें पूरी करने पर भी जब प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाया तो अपनी गरीबी को कोसते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की चौखट पर आवास दिलाए जाने की आवाज दी उन्होंने एक ज्ञापन के माध्यम से आवास आवंटन में हुए गड़बड़ घोटाले की जांच कराए जाने की मांग की ।
      ब्लाक कोथावां की ग्राम सभा नंगवा के भूमिहीन और आवास हीन ग्रामीणों ने अपने परिवार सहित कलेक्ट्रेट परिसर में आवास दिलाए जाने की मांग की उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान ने राम मंत्री आवास योजना के अंतर्गत जमकर धन उगाही की जिसके चलते गांव में पक्के मकान बालों को भी पैसों के दम पर आवास मिला जिससे उनके हक को एक बार फिर पैसे वालों ने छीन लिया वे लोग अब झोपड़ी और खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हैं प्रार्थना पत्र में उन्होंने आवास आवंटन की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की इस मौके पर नरेश खुशबू शालु रामू मनीराम धर्मेंद्र पिंटू अनुज अमरपाल महेश जसवंत रामकली गुड्डी मीरा करीना रामवती  प्रहलाद सिंह राजेंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।