टड़ियावा के अंतर्गत पिछले साल की तरह इस बार फिर से तराई क्षेत्र वाले गांव में डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।
एक ही गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े हैं।दो लोगों की हालत नाजुक होने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि गरीब व्यक्ति गांव में ही बीमारी से जंग लड़ रहे हैं।
मामला सैती गांव का है गांव निवासी दुर्जन लाल के पेट में दर्द व उल्टी दस्त से परेशान हैं।गांव के कमला पेट दर्द से परेशान हैं। दोनों की हालत खराब होने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गांव में लोग बीमार पड़े हैं जिनके आगे या तो आर्थिक समस्या है या फिर रवि की फसल को लेकर झोलाछाप लोगों के पास दवा लेने को मजबूर हैं अभी तक संस्था की ओर से कोई नहीं पहुंची है सीएससी प्रभारी डॉक्टर मनु शर्मा के मुताबिक जानकारी मिली है कि गांव में लोग बीमार हैं कल टीम भेजी जाएगी।