बेहटागोकुल इलाके में घर में प्रेमी के आने से लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद कमरे मे बंद कर दिया। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इसी के बाद महिला के देवर ने भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी मौके पर पहुंची। पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरु कर दी गई है।
मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का है, बेहटा धीरा में एक महिला का प्रेमी गुरुवार की शाम को उसके घर पर आया। इस बात से खफा होकर परिवार के लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की। उसके बाद कमरे में बंद कर दिया, इसी मारपीट में महिला के ससुर के भी चोट लग गई। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने रात में जख्मी महिला के ससुर का मेडिकल चेकअप कराया। वही इस मामले की जानकारी पाकर देवर विवेक उर्फ विकास ने घर पहुंच कर चाकू से भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी।इस खबर की सूचना पाकर एएसपी पश्चिमी बेहटा गोकुल एसओ बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है। कि महिला के देवर ने गला रेतकर हत्या की है जिसकी तलाश की जा रही है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।