ब्यूरो हरदोई-
बावन ब्लॉक के गाँव वीरसिंहपुर में बुधवार को लगी भीषण आग से हजारों बीघा फसल व कई घर जलकर खाक हो गए थे ।
आज अन्नदाता सहायता मंच के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने सुबह गाँव पहुँचकर पीड़ितों का दर्द जाना व लगभग आधा सैकड़ा परिवारों के मुखिया को राशन व खाद्य सामग्री ( आटा , दाल , चावल , रस्क , बिस्किट व नमक ) के पैकेट वितरित करे ।
इस अवसर पर प्रीतेश दीक्षित ने सम्पन्न क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि संकट की इस घड़ी में वे आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित किसानों की मदद को आगे आयें । श्री दीक्षित ने कहा कि अन्नदाता कड़ी धूप , भीषण सर्दी में दिनरात मेहनत कर अन्न उपजाता है जिससे हम सभी अपना जीवन यापन करते है । इसलिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग की यह जिम्मेदारी बनती है कि संकट के समय वह किसान के साथ खड़े हों व उनकी यथासंभव मदद करें । जिससे किसानों का मनोबल न टूटने पाए ।
इस अवसर पर प्रीतेश दीक्षित ने सम्बंधित गाँव के लेखपाल से भी बात कर अतिशीघ्र शासन से मिलने वाली आपदा राशि को किसानों तक पहुँचाने की बात कही ।
इस अवसर पर अन्नदाता सहायता मंच के सहयोगी भानुप्रताप सिंह , सत्यम तिवारी के अतिरिक्त नीरज सिंह , अनुज पाण्डेय , शुभम सिंह व शिवम सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।