भाजपा सभासदों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

         हरदोई- नगर पालिका परिषद हरदोई के सभासद शिव सेवक गुप्ता जय शिव एडवोकेट के नेतृत्व में नपाप सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें संडीला नगर पालिका के सदस्य महेंद्र कुमार एवं रवि चौधरी के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
         जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहां गया है कि संडीला नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने पर सभासद महेंद्र कुमार सोनी एवं रवि चौधरी के विरुद्ध झूठा कूट रचित मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा द्वेष भावना से प्रेरित है दोनों सभासद भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत है जिससे पालिका के भ्रष्ट कर्मचारी इन सभासदों से द्वेष भावना मानते हैं। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मामले को तत्काल वापस लेकर स्पंज कराया जाए तथा नगर पालिका परिषद संडीला के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जांच कर उनके विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए।
    ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि  सभासदों पर फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो पूरे जिले में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका संडीला की होगी। उन्होंने नगरपालिका संडीला में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच मजिस्ट्रेट द्वारा कराए जाने की मांग की है साथ ही रवि चौधरी और महेंद्र सोनी को सुरक्षा उपलब्ध करने की भी मांग की गई है।ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में अधिवक्ता एवं सभासद शिव सेवक गुप्ता आदेश प्रताप सिंह सुधीर बनिया मनोज त्रिवेदी ललित कश्यप हरिहर बकस प्रमोद सिंह बाबा राजकुमार गुप्ता राजेश्वरी देवी राजीव कुमार सिंह अरशद गुड्डू विमल कुमार मुनि मिश्रा बादशाह सिंह अमरीश बाजपेई संजय सिंह नवीन राठौर विमल कुमार अजय शर्मा दीपू भैयालाल महेंद्र सोनी और रवि चौधरी शामिल है इसके अलावा संडीला नगर पालिका के भी सभासदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।