कछौना, हरदोई। मत्स्य मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद का शनिवार को सिंह नर्सिंग होम के पास हरदोई जाते समय कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने बीच मंत्री पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।
इस दौरान मंत्री ने बताया मछुआरा समुदाय को योजनाओं का लाभ देकर मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। तालाब आवंटन प्रक्रिया योजनाओं का लाभ सब्सिडी दुर्घटना बीमा आदि योजनाओं का लाभ देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। कमल का फूल तालाब में खिलता है, जिसकी उचित देखभाल मछुआरा समुदाय ही करता है। उनके कठिन परिश्रम से कमल खिल रहा है। यह लोग भाजपा सरकार से मजबूती से जुड़े हैं। इसलिए सरकार ने अलग विभाग बनाकर इस समाज को मजबूती के लिए एक ठोस कदम उठाया हैं।
इस अवसर पर मछुआरा समुदाय के जिला उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, विनय कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप निवासी तुसौरा, कमलेश कश्यप, गुफरान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय कश्यप, जागेश्वर कश्यप आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता