पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए धनराशि स्वीकृत

राज्य सरकार ने पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार (जिला योजना) के तहत 47 जिलों के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 102.45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है । इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा 47 जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को धनराशि उपलब्ध कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है ।