हादसे में घायल सैनिक की हुई मृत्यु, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जामो थाना क्षेत्र के निवासी विक्रम कुमार पांडेय पुत्र प्रेम चन्द्र पाण्डेय ग्राम पूरे रामप्रसाद शुक्ल मौजा बसंतपुर, पोस्ट जागेश्वरगंज, अमेठी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।

बताते चलें कि विक्रम कुमार पांडेय सात साल पहले फौज में भर्ती हुए थे । 1/10/2020/ को श्रीनगर से छुट्टी पर घर आये थे । 21/10/2020/ को सुबह दस बजे अपनी पत्नी कोमल पांडे का इलाज़ कराने कमाण्ड अस्पताल लखनऊ ले जा रहे थे । जैसे गोसाईगंज थाना के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से एक पानी के टैंकर ने ठोकर मार दी । इस दुर्घटना में विक्रम गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं उनकी पत्नी बाल-बाल बच गयीं । राहगीरों व उनकी पत्नी कोमल पांडे की मदद से विक्रम को कमाण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अस्पताल में 30/10/2020 को शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली । तत्पश्चात उनका पार्थिक शरीर गांव लाया गया । जहां पर डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया । घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है । मां पावरा का रो-रो कर बुरा हाल है ।